फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर: भट्ठा के गढ्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, हॉस्टल से छुट्टी में आए थे घर, परिजनों में पसरा मातम

Tue, 26 Aug 2025 07:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

भट्ठा के गढ्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। जिन बच्चों की मौत हुई है उनकी उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है।ये दोनों बच्चे हॉस्टल में रहते थे,अभी तीज और गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने के कारण छुट्टियां मनाने अपने-अपने घर आए हुए थे। 
विज्ञापन
दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भट्ठा के गढ्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। जिन बच्चों की मौत हुई है उनकी उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है।ये दोनों बच्चे हॉस्टल में रहते थे,अभी तीज और गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने के कारण छुट्टियां मनाने अपने-अपने घर आए हुए थे और यह हादसा हो गया।इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है,सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कोरजा निवासी लोचन सिंह का पुत्र रवि शंकर एवं संतोष सिंह का पुत्र अनुराग सिंह अपने एक अन्य दोस्त के साथ ग्राम में ही अवैध ईंट भट्ठा के लिए खोदे गए गड्ढे के जमा पानी में नहाने के लिए मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास गए हुए थे,बताया जा रहा है कि उक्त दोनों बच्चे नहाने के दौरान पानी में डूब गए जिसे देख उनके साथ गया अन्य बालक वहां से भाग गया।कुछ देर बाद उक्त दोनों बच्चों में से एक के दादा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बच्चों की कपड़े से पहचान की और इसकी सूचना सरपंच को दिया।

विज्ञापन

 

सरपंच ने लखनपुर पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों बच्चों के लाश को बाहर निकलवाया,दोनों बच्चों के शव को लखनपुर अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक यह दोनों बच्चे जमगाला हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे,अभी 2 दिन छुट्टी होने के कारण अपने गांव कोरजा आए हुए थे जहां यह हादसा हो गया।

बिना परमिशन के 10 वर्ष से संचालित है अवैध ईंट भट्ठा
जिस अवैध ईंट भट्ठा के लिए खोदे गए गड्ढे में मंगलवार की शाम दो बच्चों की मौत हुई है,उसके संदर्भ में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि लगभग 10 वर्षों से यहां धरमजीत साहू निवासी कोरजा के द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालित किया जा रहा है।अभी कुछ दिनों पुर्व  ईंट भट्ठा के बगल में 7 बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं,इन गड्ढों में लगभग 6-7 फीट पानी भरा हुआ था और इन्हीं गड्ढों में यह बच्चे नहाने गए थे जहां डूबने से उनकी मौत हो गई है,इस घटना से ग्राम में काफी आक्रोश का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें