सरगुजा जिला के अंबिकापुर रामानुजगंज-राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में अंबिकापुर नगर के समीप संजय पार्क से कुछ ही दूरी पर टर्निंग प्वाइंट ढाबा के पास एक एलपीजी गैस से लदी ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को जबरदस्त ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सरगुजा जिला के अंबिकापुर रामानुजगंज-राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में अंबिकापुर नगर के समीप संजय पार्क से कुछ ही दूरी पर टर्निंग प्वाइंट ढाबा के पास एक एलपीजी गैस से लदी ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को जबरदस्त ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक रूप से मौत हो गई,जबकि दो भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच घायलों व मृतक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचवाया।बताया जा रहा है कि टर्निंग पॉइंट के पास खतरनाक मोड़ पर ट्रक और मोटरसाइकिल की रफ्तार ज्यादा होने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार के अंबिकापुर नगर के समीप टर्निंग प्वाइंट ढाबा के पास सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवती एवं एक युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया,इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवती की पहचान करिश्मा उम्र 17 वर्ष सेमरडीह लुंड्रा निवासी के रूप में हुई है।घायल अनिल पैकरा 18 वर्ष, दिया पैकरा 22 वर्ष भी सेमरडीह लुंड्रा के रहने वाले है और दोनों रिश्ते में भाई-बहन है।