फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बिकापुर: रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर, मेले में गुब्बारे बेचने आया था परिवार

Tue, 20 Oct 2026 08:36 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर

सार

नवरात्र मेले में गुब्बारे बेचने आए झारखंड के एक किशोर की छठ घाट में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय तैराकों और गोताखोरों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छठ घाट में शव तलाश करते गोताखोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया। मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 14 वर्षीय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के ग्राम बंदूवा निवासी इरशाद आलम पिता इस्ताक अंसारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के डाल्टनगंज से कुछ परिवार अपने बच्चों के साथ आजीविका चलाने के लिए नवरात्र मेले में गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक बच्चे मेला क्षेत्र में गुब्बारे बेच रहे थे। इसके बाद इरशाद अपने दो अन्य साथियों के साथ मां महामाया मंदिर के सामने छठ घाट पर नहाने चला गया। नहाते समय दोपहर करीब 1 बजे इरशाद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।

ये भी पढ़ें: रायपुर की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग: मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे मजदूर, आसमान में छाया धुएं का गुबार
विज्ञापन


साथ मौजूद बच्चों ने आनन-फानन में घाट से भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा बालक की खोजबीन शुरू की गई। दोपहर करीब 3 बजे मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय तैराक और गोताखोर युवक पानी में उतरकर किशोर की तलाश में जुटे हुए थे। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे बालक के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


पर्व के माहौल और श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बीच हुई इस अनहोनी से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रोजी-रोटी की तलाश में आए गरीब परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें