फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर: मामूली बात पर युवक ने की खुदकुशी; पिता से मांगे पांच हजार,दूसरे से दिलवाने की बात पर उठाया खौफनाक कदम

Fri, 16 Oct 2026 09:36 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। पिता से पांच हजार रुपए की मांग पूरी न होने और पैसे दूसरे भाई से दिलवाने की बात से नाराज होकर एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। पिता से पांच हजार रुपए की मांग पूरी न होने और पैसे दूसरे भाई से दिलवाने की बात से नाराज होकर एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से शिक्षक परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चिकनी प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक दयाराम गोंड़ का बड़ा बेटा कृष्णा सिंह (जिसकी शादी हो चुकी है) ने 12 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे शराब के नशे में अपने पिता से पांच हजार रुपए की मांग की। शिक्षक पिता के पास उस वक्त जेब में नगद पैसे नहीं थे। इस दौरान उनका दूसरा बेटा संतोष वहां आ गया। पिता ने संतोष से कहा कि यदि उसके पास पैसे हैं, तो वह कृष्णा को पांच हजार रुपए दे दे।



'अब से मैं खुद कमा लूंगा'
पिता के खुद पैसे न देकर दूसरे भाई से पैसे दिलवाने की बात पर कृष्णा नाराज हो गया। उसने गुस्से में कहा कि आप दूसरे से पैसा दिलवा रहे हो, खुद से नहीं दे सकते हो। मुझे अब से पैसा मत देना, मैं खुद कमा खा लूंगा। इसके बाद पिता अपनी ड्यूटी पर स्कूल चले गए।
विज्ञापन




फोन पर मिली सूचना और अस्पताल में मौत
शिक्षक पिता के स्कूल चले जाने के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे परिजनों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि कृष्णा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है और वे उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये हैं। प्रतापपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की इस तरह अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें