राजपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन अपचारी बालकों को पकड़ा। उनके कब्जे से 35 हजार रुपये कीमत की चोरी हुई KTM बाइक बरामद की गई। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें किशोर न्यायालय भेज दिया गया।
राजपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन अपचारी बालकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी की गई KTM मोटरसाइकिल (क्रमांक DL 55 AJ 6062) बरामद की गई है। बरामद बाइक की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को प्रार्थी ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के बाहर खड़ी KTM मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(क) एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी के बयान दर्ज किए। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध अपचारी बालक चोरी की मोटरसाइकिल चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा और पूछताछ की।
पूछताछ में तीनों अपचारी बालकों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई KTM बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय, रामानुजगंज में प्रस्तुत कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।