फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: खेत समतलीकरण किया, फिर जेल भेजने का डर दिखा विद्युत विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे छह लाख रुपये

Tue, 17 Jan 2023 03:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

युवक कार में जगसाय को लेकर अंबिकापुर पहुंचे और चेक के जरिए छह लाख रुपये खाते से निकाल लिए। साथ ही उन्हें धमकाया कि किसी को जानकारी दी तो जेल जाना पड़ेगा। कई दिनों बाद जगसाय ने अपने बेटों को इसके बारे में बताया और सोमवार को एफआईआर लिखवाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विद्युत विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी को जेल भेजने का डर दिखाकर चार युवकों ने छह लाख रुपये ठग लिए। शातिर ठगों ने बुजुर्ग से उनके खेत का जेसीबी से समतलीकरण करने की बात कही। बाद में धमकाया कि जेसीबी सरकारी थी और उससे प्राइवेट काम कराया गया है। बुजुर्ग को डराकर अपने साथ ले गए और बैंक खाते से रुपये निकलवाकर भाग निकले। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जेसीबी से कराया खेत समतलीकरण का काम
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के घुटरापारा निवासी जगसाय नागवंशी (69) विद्युत विभाग से रिटायर्ड हैं। उनके पास 27 दिसंबर को एक युवक ने कॉल किया। उसने कहा कि एक रिश्तेदार ने खेत समतलीकरण करने के लिए कहा है। इस पर जगसाय 28 दिसंबर को ग्राम अरण्य पहुंच गए। वहां जगसाय को दो युवक मिले। उन्होंने बातचीत की और फिर खेत के समतलीकरण का काम जेसीबी से कराया किया। 

सरकारी जेसीबी से काम कराने पर 20 लाख का फाइन मांगा
अगले दिन फिर युवक जगसाय के पास पहुंचे और कहा कि ईई साहब आ रहे हैं। थोड़ी देर में कार से एक युवक पहुंचा और जगसाय को धमकाने लगा कि उन्होंने सरकारी जेसीबी से प्राइवेट काम कराया है। इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ेगा। इससे बचना चाहते हैं तो 20 लाख रुपये फाइन की व्यवस्था करें। यह सुनकर जगसाय डर गए। उन्होंने युवकों से बताया कि कुछ रुपये उनके अंबिकापुर बैंक खाते में हैं। 
विज्ञापन


चेक से रुपये निकलवाए और लेकर भाग गए
इसके बाद युवक कार में जगसाय को लेकर अंबिकापुर पहुंचे और चेक के जरिए छह लाख रुपये खाते से निकाल लिए। साथ ही उन्हें धमकाया कि किसी को जानकारी दी तो जेल जाना पड़ेगा। कई दिनों बाद जगसाय ने अपने बेटों को इसके बारे में बताया। इस पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। जगसाय सोमवार को थाने पहुंचे और एफआईआर लिखवाई। फिलहाल जांच जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें