फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur News: गांधी जी की पुण्यतिथि पर मौन रैली व विचार गोष्ठी में कन्हैया कुमार होंगे शामिल

Fri, 30 Jan 2026 10:14 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित अंबिकापुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रेहाना फाउंडेशन के द्वारा शहर में आज एक मौन रैली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कन्हैया कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और गांधी विचारों, लोकतंत्र तथा समकालीन भारत पर अपने विचार रखेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्येश्वर शरण सिंहदेव करेंगे।

विज्ञापन


आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार, 30 जनवरी को शाम 4:30 बजे महामाया चौक से निकाली जाने वाली मौन रैली से होगी, जो गांधी चौक होते हुए सभा स्थल राजमोहनी देवी भवन पहुंचेगी। मौन रैली के पश्चात सभा स्थल राजमोहिनी देवी भवन में सायं 5.30 बजे से विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक प्रदर्शन के उद्देश्य से नहीं, बल्कि गांधी जी के मूल्यों- सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता और संवाद को आज के समय में पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मौन रैली के दौरान अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक वर्ग में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आयोजक संस्था ने शहर के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं गांधी विचारों में आस्था रखने वाले लोगों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर मौन रैली एवं विचार गोष्ठी में सहभागिता करें और गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें