फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते कलंकित: चार साल की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची के 'बडे़ पापा' ने ही वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 06:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिला में रिश्ते को तार-तार करने और शर्मसार करने वाली घटना अंबिकापुर नगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। एक 40 वर्ष के व्यक्ति ने अपने 4 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला में रिश्ते को तार-तार करने और शर्मसार करने वाली घटना अंबिकापुर नगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। एक 40 वर्ष के व्यक्ति ने अपने 4 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक़ गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को अपने रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गया था,इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें