फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: बाइक चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे पकड़ में आए सभी

Sat, 28 Dec 2024 07:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र में देशी सिक्सर की नोक पर मोटरसायकल लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 05 आरोपियों को रोहतक हरियाणा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र में देशी सिक्सर की नोक पर मोटरसायकल लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 05 आरोपियों को रोहतक हरियाणा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह पांचो आरोपी सरगुजा में बाहुबल से भूमि कब्जा दिलाने हेतु किसी व्यक्ति के माध्यम से यहां आए हुए थे। हरियाणा के रजिस्ट्रेशन की स्कॉर्पियो वाहन से अम्बिकापुर आए थे जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही थी और इन्होंने इससे बचने मोटरसाइकिल लूटने की योजना बनाई और लूट की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस टीम द्वारा लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं आरोपियों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त देशी सिक्सर, घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो एन वाहन, 07 नग डंडा, 06 नग मोबाइल, 01 नग जिओ फाइबर, लूट की हुई मोटरसायकल के डिक्की का जलाया हुआ टुकड़ा एवं नंबर प्लेट का टुकड़ा कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 16 लाख रुपये बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ प्रार्थी साहाबु निवासी सिसवादीगर पोस्ट बेदूपार थाना तरयासुजान जिला कुशीनगर उ.प्र.हाल मुकाम ग्राम डुमरभावना थाना सीतापुर जिला सरगुजा जो कि ग्राम डुमरभावना में नल जल योजना के अंतर्गत मनीष अग्रवाल के ठेकेदारी मे लेबर ठेकेदार का काम करता हैं। घटना दिनांक 15 दिसंबर को प्रार्थी सीतापुर से बिजली बोर्ड लेकर मनीष अग्रवाल का मोटरसायकल टीव्हीएस स्पोर्ट लेकर डुमरभावना नल जल योजना के साइड पर जा रहा था प्रार्थी जैसे ही ग्राम बमलाया से आगे तालाब के पास पहुंचा ही था कि 02 अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी कों हाथ देकर रोके और लिफ्ट मांगे प्रार्थी जैसे ही उनको अपने मोटर सायकल में बैठाने के लिये रोका तो एक आदमी प्रार्थी के कनपटी मे तथा दूसरा आदमी प्रार्थी के पेट में कट्टा जैसा कोई चीज सटा कर बोला कि मोटर सायकल छोडकर यहां से जल्दी भाग नही तो गोली मार देंगे एवं दोनों अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी से पैसा और मोबाईल मांग रहे थे, तब प्रार्थी देने से इंकार कर मोटरसायकल से डर से नीचे उतर कर मोटरसायकल उन अज्ञात लोगों को दे दिया। तब दोनों अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल स्टार्ट कर अम्बिकापुर रोड की ओर भाग गये। तब वह अपने सेठ मनीष अग्रवाल को घटना की जानकारी दिया है, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें