फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surguja Accident: शराब के नशे में दौड़ाई कार, बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी और 3 महीने के बच्चे की मौत

Fri, 02 May 2025 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिला के सीतापुर में एनएच 43 पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
Surguja Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के सीतापुर में एनएच 43 पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में कार चालक और उसमें सवार लोगों को भी चोट आई है। घायलों  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 43 में बिशुनपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। इस हादसे में  सुनील लकड़ा व उसकी पत्नी अस्मतिया और उसके 3 माह के बच्चे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक दंपती अपने बच्चे के निमोनिया के इलाज के लिए अंबिकापुर आ रहे थे। कार की टक्कर के बाद तीनों उछलकर अलग-अलग दिशा में जा गिरे। जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट पहुंची और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीतापुर पुलिस ने बताया कि कार चालक नशे में धुत था और कार में चार लोग सवार थे, उन्हें हल्की-फुल्की चोट आई है। तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड आकर दंपती की बाइक को टक्कर मारी और एक घर में जा घुसी। घायलों का सीतापुर अस्पताल में इलाज जारी है। कार को आमाटोली निवासी संतोष पैकरा चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें