फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: चारों खाने चित्त हुआ तेज रफ्तार ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत, नमदगिरी गांव में शव मिलने से सनसनी

Fri, 23 May 2025 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा के डांगबुड़ा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। वहीं  सूरजपुर के नमदगिरी गांव के खेत में एक ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा के डांगबुड़ा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। वह बेकाबू वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और इंजन पलट गया। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत डांगबुड़ा में ट्रैक्टर से रेत ढोने का काम किया जा रहा था। ट्रैक्टर के ड्राइवर से जामकानी निवासी शिवा सिदार 19 वर्ष ने चलाने के लिए मांगा। ड्राइवर ने ट्रैक्टर शिवा सिदार को चलाने दिया और बगल में बैठ गया। 

विज्ञापन


शिवा सिदार तेज रफ्तार में सोलापारा चौक के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर स्पीड तेज होने की वजह से नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रैक्टर का इंजन पलट गया। इसी बीच मौका देख ट्रैक्टर के पलटने से पूर्व ही इंजन में बैठा चालक कूदकर भाग निकला। शिवा ट्रैक्टर के इंजन के नीचे जा दबा और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसी बीच पुलिस को घटना की जानकारी मिली।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी 

शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
सूरजपुर के नमदगिरी गांव के खेत में एक ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीण के शरीर पर ट्रैक्टर के पहियों के निशान देखे जाने की खबर हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने रेत तस्करों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का भी माहौल  है।
 
सूरजपुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम नमदगिरी के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह गांव के ही खेत में एक ग्रामीण की वाहन से कुचली हुई लाश देखी। उसकी शिनाख्त ढोला राम 55 वर्ष के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। वही आशंका जताई जा रही है कि किसी ने ग्रामीण की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

इधर नमदगिरी के ग्रामीणों ने रेत तस्करों पर ढोला राम की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नमदगिरी से गुजरने वाली नदी से लंबे समय से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार से जुड़े तस्करों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे हिंसक होते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से रेत उत्खनन पर रोक लगाते हुए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें