फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के नाम पर 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी: रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 02:06 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने पर जब युवक ने पैसे वापस करने की मांग की तब ठगों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार, वहीं एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 13 लाख 69 हजार रुपये की वसूली की। मामले को लेकर युवक ने पुलिस थाना में शिकायत की है। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


पूरा मामला कोरिया जिला के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक को छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13 लाख 69 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। 

छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के आमापारा निवासी संतोष कुमार सारथी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुराधा भगत और अन्य लोगों ने उसे छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस दौरान 16 अप्रैल 2024 से 28 मार्च 2025 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में नकद और बैंक खाते के माध्यम से कुल 13 लाख 69 हजार रुपये प्राप्त किए।
विज्ञापन


रकम वापस मांगने पर जान से मारने की दी धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपों को प्रमाणित पाए जाने पर अपराध क्रमांक 301/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 351(3), 61(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुराधा लकड़ा (32 वर्ष), निवासी कछार, जिला सरगुजा, वर्तमान निवासी अंबिकापुर तथा जोखन लाल (61 वर्ष), निवासी सरभोका, थाना पटना, वर्तमान निवासी बाबू कॉलोनी, बैकुण्ठपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें