फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: ट्रेडिंग में राशि दोगुना करने का झांसा देकर ठगे 12.65 लाख रुपये, गुजरात से पुलिस ने चार को पकड़ा

Mon, 19 Jun 2023 10:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ठगी में मिले अधिकांश रुपये उन्होंने मौज मस्ती में खर्च कर दिए हैं। आरोपियों से पुलिस ने 64 हजार रुपये सहित दो लैपटाप, छह मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों द्वारा ठगी की अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थानाक्षेत्र के युवक को ट्रेडिंग में राशि दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख 65 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्य प्रदेशों में भी लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। 

विज्ञापन


एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि ग्राम भेडिया निवासी मुलायम सिंह यादव ने 25 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने बताया कि, द ग्लोबल करेंसी कंपनी में पैसा लगाने पर दोगुनी रकम मिलेगी। उसकी बातों में आकर अलग-अलग किस्तों में कुल 12,65,200 रुपये मुलायम सिंह ने यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसे रकम नहीं मिली और आरोपियों के नंबर भी बंद हो गए। 

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की तो आरोपियों की लोकेशन गुजरात में मिली। इस पर पुलिस टीम को सूरत भेजा गया। टीम ने ठगी में शामिल आरोपियों माधव अर्जून बेहरा (36) निवासी सूरत, कालू चरण आपाटा (33) निवासी जिला गंजाम ओडिशा, युसूफ बना गाडावाला (32) निवासी सूरत और साद आसिफ शेख (29) निवासी सूरत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12.65 लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें