फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर में पांच सटोरिये गिरफ्तार: 'स्काई एक्सचेंज' से IPL में लगवाते थे ऑनलाइन सट्टा; मोबाइल, नगदी बरामद

Fri, 26 May 2023 07:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

इसके पहले महादेव एप के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा खिलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां तीन एक्सचेंज को सील किया था। महादेव एप के जरिए सट्टा खिलाने वालों के खातों की जांच में उनके खाते में करोड़ां रुपये जमा मिले थे।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले पांच सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने छह मोबाइल, एक लाख 13 हजार रुपये और करोड़ों की सट्टा-पट्टी की पर्ची बरामद की है। आरोपी 'स्काई एक्सचेंज' एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में दो एजेंट भी शामिल हैं। ये सट्टा खिलाने बाद रकम की वसूली करने के लिए जाते थे। 

विज्ञापन


सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि, सूचना मिली थी कि आईपीएल के मैच के दौरान करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा है। इसके बाद एएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को सूचना मिली कि शहर में कुछ संदिग्ध स्काई एक्सचेंज ऑनलाइन प्लेटफार्म की आईडी का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड और चोपडापारा चौपाटी के पास घेराबंदी की। 

पुलिस ने घेराबंदी कर अग्रसेन वार्ड निवासी तुलसी अग्रवाल, देवीगंज रोड निवासी सतीश मिश्रा, नवापारा निवासी सतीश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।। पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोबाइल के जरिए स्काई एक्सचेंज ऑनलाइन प्लेटफार्म की आईडी पर सट्टा लगाना स्वीकार किया। साथ ही बैटिंग के रुपये कलेक्शन करने वाले एजेंट की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने गांधीनगर निवासी अर्जुन यादव व घुटरापारा निवासी आशु अग्रवाल उर्फ आकाश अग्रवाल को पकड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें