फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में काट दिया पत्नी का गला: दंपति ने जमकर पी शराब, विवाद हुआ तो पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Mon, 13 Feb 2023 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

सीतापुर क्षेत्र में माझी परिवारों में शराब बनाने और पीने का चलन चरम पर है। सिर्फ माझी परिवारों में हर साल आधा दर्जन से अधिक हत्या की घटनाएं शराब पीने के दौरान विवाद के कारण होती है। आदिवासी समुदाय को पांच लीटर तक शराब बनाने व पीने की छूट की आड़ में माझी परिवार खुलेआम शराब बनाते व बेचते भी हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार देर रात एक अधेड़ ने नशे की हालत में पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच शराब पीने के बाद जमकर विवाद हुआ था। हालांकि विवाद का कारण क्या था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कतकालो का है। 

विज्ञापन


नशे की हालत में भागने का कर रहा था प्रयास
सीतापुर एसडीओपी धुव्रेश जायसवाल ने बताया कि डूमरपारा निवासी विरधन माझी (51) और उसकी पत्नी बारीक माझी (48) दोनों ने रविवार रात जमकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो आरोपी विरधन ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और उससे बारीक की गर्दन पर पीछे वार कर दिया। वार इतनी तेज था कि बारीक का गला ही कट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। नशे की हालत में पत्नी की हत्या के बाद विरधन भागने का प्रयास कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति के तीन बच्चे हैं
ग्रामीणों को हत्या की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में थाना प्रभारी अनिल सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी विरधन माझी को घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं बारीक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां सोमवार को पंचनामा कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया गया है। दंपति के तीन दो बेटियां 18 व 16 साल और एक बेटा 14 साल का है। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद तीनों बेसहारा हो गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें