फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, मोदी सरकार पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Tue, 27 Oct 2026 06:31 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के राजीव भवन में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत पत्रकारवार्ता आयोजित की। नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट चोरी के आरोप लगाते हुए पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता के दौरान उपस्थित कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के राजीव भवन में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. देबासिस पटनायक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और चुनावी प्रक्रिया में वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र की नींव प्रत्येक नागरिक के मताधिकार पर टिकी है। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी मांग है। नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर आघात किया जा रहा है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और चुनावी व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों को जनता के सामने उजागर करना है।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। पत्रकारवार्ता के उपरांत संगठनात्मक बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीतियों और चुनावी पारदर्शिता को लेकर पार्टी की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस आयोजन में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तथा एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस और असंगठित कामगार कांग्रेस सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, जे.पी. श्रीवास्तव, रिपुजित सिंह, जितेंद्र गुप्ता, विवेक सिंह, हरीश मिश्रा, नीरज तिवारी, देवनारायण मरावी, सुषमा यादव, मधु गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय सोनी, अब्दुल्ला खान, प्रशांत विश्वास, सुनील गुप्ता, दीपक यादव, विश्वजीत सिंह, विंदेश्वरी गुप्ता, मोहन सिंह, सतेंद्र पाण्डेय, राजा चौबे, मुन्ना गुप्ता और अजय नारायण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता के दौरान उपस्थित कांग्रेसी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें