दवाओं पर शून्य जीएसटी लागू करने और आम जनता को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज यूनियन द्वारा नेशनल फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आयोजित की गई।
रैली के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार से दवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग की गई। यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि दवाओं पर कर लगने से उनकी कीमत बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर आम मरीजों पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि दवाओं को टैक्स मुक्त कर आम लोगों को किफायती दर पर उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और सह सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। रैली में शेखर ज्योति, शेखर पुष्प, राकेश दुबे, संतोष महाराणा, चंद्रभान कुमार चौहान, ताहिर हसन, संजेश कुमार, अमजद खान, रामाधार, दिनेश पाल, श्याम गुप्ता, शुभम सागर, अभिषेक शर्मा, समित कुमार, सुनील पाल, अभय अग्रहरि, मृत्युंजय सिंह, आयुष दास, अजय कुमार गुप्ता, विक्रांत वादी, रोहित कुमार, कृष्ण सिंह, हरीश प्रजापति, ईतेस मिश्रा, मेनोज दास, आशीष दुबे, रूपेश पाल, प्रशांत कुमार, ब्रजेश कुमार, आयुष पाल, अंबिकेश तिवारी, आशुतोष पटेल, गोपाल मरावी और आदित्य सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता को सस्ती और बेहतर गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार तक अपनी मांग लगातार पहुंचाई जाएगी।