सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में स्थित हंसडांड ग्राम में अज्ञात बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में स्थित हंसडांड ग्राम में अज्ञात बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की शाम 3 बजे की है, जहां कपिल हरिजन पिता जवाहर हरिजन उम्र 23 वर्ष चैनपुर बड़का पारा निवासी अपनी बाइक में सवार होकर लखनपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक हंसडांड के पास पहुंचा के पास पहुंचा विपरीत दिशा अंबिकापुर की ओर से आ रहे अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मार फरार हो गया।युवक के सिर में गंभीर चोट लगने तथा हाथ व पैर टूटने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक के शव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी कक्ष में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।