फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Sun, 01 Dec 2024 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। जिसका उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना रविवार की सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच की है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए।, इससे सभी लोगों की मौत हो गई। 

कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं। वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे, उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में जाने का हो गया। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास हादसा हो गया। कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर को अपनी टीम के साथ कार में फंसे शवों को निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

कार में सवार थे पांच लोग
इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार संजीव, राहुल,दुष्यंत, स्वप्निल की मौत हो गई है। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी। वहीं डिगेश साहू गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें