फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS का गूगल को पत्र: सर्च इंजन में दिखने वाले कस्टमर केयर नंबरों की स्क्रूटनी करें, उसके बाद ही डोमेन पर डालें

Sat, 18 Feb 2023 08:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने लोगों से अपील की गई है कि जब भी गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते हैं, तो एक बार में भरोसा ना करें। अगर आपको किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर प्राप्त करना हो तो संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर जाकर देखें। किसी के बहकावे में न आएं। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर एसपी और आईपीएस मोहित गर्ग ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए गूगल को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सर्च इंजन पर दिखने वाले कस्टमर केयर नंबरों की स्क्रूटनी करें। उसके बाद ही पब्लिक डोमेन पर डालें। इनमें से ज्यादातर नंबर साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधी डालते हैं। गूगल पर सर्च कर नंबर पर कॉल करने वाले लोग इसके झांसे में आते हैं और धोखाधड़ी के शिकार होते हैं। यह भी बताया कि जिले में दर्ज अपराधों की समीक्षा के बाद यह बातें निकलकर आई हैं। 

विज्ञापन


एसपी मोहित गर्ग ने अपने पत्र मे गूगल कंपनी से उन सारे नंबरों की जानकारी मांगी गई है, जिनके द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों को झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।  साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पत्र के माध्यम से गूगल कंपनी को निर्देशित भी किया है कि उन सारे नंबरों को जो सर्च इंजन पर दिखते हैं, उनकी स्क्रूटनी करें। इससे आम लोगों के साथ साइबर फ्रॉड होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गूगल पर लोग भरोसे के साथ सर्च करते हैं, लेकिन गलत जानकारी मिलने से फ्रॉड होता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें