फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर: कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR, परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 11:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

कॉलेज छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई छात्र नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने छात्र नेता पर लंबे समय से छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीनगर थाना क्षेत्र में कॉलेज की एक छात्रा को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई के छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो दिन पहले छात्रा ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने छात्र नेता पर लंबे समय से छात्रा को प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतका के परिजनों ने बताया कि एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी काफी समय से छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी द्वारा छात्रा को लगातार ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार इसी निरंतर प्रताड़ना और दबाव से तंग आकर छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी छात्र नेता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध पंजीकृत किया है। पुलिस टीम अब मामले से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों तथा परिजनों के आरोपों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: सीजी: बीजापुर एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, सीएम साय ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के तुरंत बाद से ही आरोपी छात्र नेता ज्ञान तिवारी फरार हो गया है। पुलिस की टीम ज्ञान तिवारी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें