फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: मुराद पूरी कराने का झांसा देकर नाबालिग से अश्लील हरकत, कथित बाबा गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 05:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुराद पूरी करने के नाम पर 17 वर्षीय युवक के साथ अश्लील हरकत करने वाले बाबा मुस्तकीम बेग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना आजाद चौक क्षेत्र के ईदगाहभाठा की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुराद पूरी करने के नाम पर 17 वर्षीय युवक के साथ अश्लील हरकत करने वाले बाबा मुस्तकीम बेग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना आजाद चौक क्षेत्र के ईदगाहभाठा की बताई जा रही है। प्रार्थी ने थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई कि वह 15 जून 2026 को अपनी मुराद पूरी कराने के लिए मुस्तकीम बेग के पास गया था। 
विज्ञापन


कमरे में घुसते ही किसी ने दरवाजा बंद कर दिया। बाबा मुस्तकीम ने युवक का पूरा कपड़ा उतारकर उसे नग्न अवस्था में कमरे में पांच मिनट तक घुमाया। इसके बाद अपने पैर चुमवाकर कहा कि “तुम्हारी मुराद पूरी हो गई, सभी बाधाएं दूर कर दीं” और कपड़े पहनाकर घर भेज दिया। 

इस घटना से युवक काफी अपमानित महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। थाना आजाद चौक में इस मामले में अपराध क्रमांक 151/26 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2) और POCSO एक्ट की धारा 11(2) के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी आजाद चौक की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। गहन पूछताछ और छानबीन के बाद आरोपी मुस्तकीम बेग, पिता सलीम बेग, उम्र 40 वर्ष, निवासी खैरा नवापारा, तहसील छुईखदान गण्डई, जिला खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें