फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव: CM भूपेश ने बिजली और कोल को लेकर पीएम मोदी को लिखा खत, कोल लिंकेज की मांग की

Sun, 26 Mar 2023 08:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए स्टील उद्यमियों से कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए स्टील उद्यमियों से कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सक्रिय हैं। स्टील उद्योग छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्टील उद्योग को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कभी महंगी बिजली का संकट सामने आ जाता है, कभी ईंधन का संकट। कभी सस्ते कच्चे माल की जरूरत शिद्दत के साथ महसूस की जाती है, तो कभी कोरोना और लॉकडाउन का संकट सामने आ जाता है। 

विज्ञापन






उन्होंने कहा कि कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सरकार की नीति की वजह से उद्योग बंद नहीं हुए। सरकार को भले घाटा हो, लेकिन हमने आपको बिजली में छूट दी ताकि उद्योग अच्छे से चलते रहें । छत्तीसगढ़ से कोयला पूरे देश में जाता है। कोरोना काल में भी हमने कोयला की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी । मैं रायपुर सांसद से और केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एसईसीएल से स्टील व्यवसायिओं को कोल लिंकेज मिलना चाहिए। कोयला खदानों की वजह से सड़कें बहुत खराब हैं । खराब सड़कों की वजह से परिवहन बहुत महंगा हो गया है। इसलिए किसी उद्योग की स्थापना के समय सड़क को भी प्रोजेक्ट में ले लेना चाहिए। 

स्टील उद्योग में कई परेशानियां
इसके बाद सीएम मीडिया से चर्चा में कहा कि आज स्टील उद्योग का कॉन्क्लेव हुआ, जिसमें देशभर के 800 डेलीगेट्स आए। 2 दिन तक सम्मेलन चला। मुख्य रूप से स्टील उद्योग में जो परेशानियां आ रही हैं, उसमें बिजली और कोयले की आपूर्ति के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री और कोल मंत्री को भी पत्र लिखा गया है, जिससे उनकी परेशानियों का समाधान निकाला जा सके। 
विज्ञापन


'बीजेपी सांसद कोई मुद्दा नहीं उठाते'
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सांसद कोई भी मुद्दा उठाते नहीं हैं। आज देश का उद्योगपति विदेशों से ₹15000 प्रति क्विंटल का कोयला उपयोग कर रहे हैं। भारत सरकार की पॉलिसी में बड़ा अंतर है। इसके कारण कोयला उद्योग भी प्रभावित हो रहा है। इस वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

अडानी के खाते में जो 20 हजार करोड़ रुपए गया है, वो किसका है: सीएम भूपेश
सीएम ने कहा कि अडानी के खाते में जो 20 हजार करोड़ रुपए रुपया सेल कंपनी में गया है, वह पैसा किसका है? ये सबसे बड़ा सवाल है। उसी के बाद राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। अब राहुल गांधी की सदस्यता खत्म हो गई। इन्हीं सब सवालों को लेकर कांग्रेस ने आज विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें