फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सेवा के लिए प्रदर्शन: विमानन कंपनी के खिलाफ समिति ने दिया धरना, कहा- बिलासपुर एयरपोर्ट बंद करने की साजिश

Sat, 25 Mar 2023 04:52 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़

सार

बिलासपुर एयरपोर्ट को सुचारू रूप से चलाने की मांग को लेकर हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने महाधरना दिया है। समिति का कहना है कि विमानन कंपनी लोगों को परेशान कर रही है। उसका उद्देश्य सुविधाओं को बंद करना है।
विज्ञापन
पूर्ण विकसित एयरपोर्ट के लिए हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने दिया धरना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के साथ लगातार हवाई सेवा के नाम पर छलावा किया जा रहा है। विमानन कंपनियां अपनी मनमानी पर उतारू है। पहले भोपाल बिलासपुर और अब इंदौर बिलासपुर की फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। यही नहीं दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के किराए में भी बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। शहरवासियों का कहना है कि केंद्र व विमानन कंपनियां जानबूझकर बिलासपुर के साथ साजिश कर रही है। ताकि महंगे किराए के साथ यात्री संख्या में कमी का हवाला देकर दिल्ली की फ्लाइट को भी बंद किया जा सके। 

विज्ञापन




हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने हवाई सुविधा बढ़ाने की मांग के साथ विमानन मंत्रालय और विमानन कंपनी के खिलाफ मामले में आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। हवाई सुविधा संघर्ष समिति के सदस्य महेश दुबे ने बताया कि जिस तरह से लंबे आंदोलन और प्रदर्शन के बाद अस्तित्व में आया बिलासपुर एयरपोर्ट विमानन विभाग और केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण अब बंद होने की कगार पर है। जिस तरह से लगातार बिलासपुर वासियों के साथ हवाई सुविधा के नाम पर छलावा किया जा रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति ने 31 मार्च को बिलासपुर बंद का आवाहन भी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें