फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: सीएम विष्णुदेव साय ने गुजरात विमान हादसे पर जताया शोक; किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Thu, 12 Jun 2025 04:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG CM Vishnudeo Sai on Ahmedabad Plane Crash: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG CM Vishnudeo Sai on Ahmedabad Plane Crash: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन



 


मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है। वहीं बीजेपी ने रायपुर में गुरुवार को होने वाले प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन



जानें किसने क्या कहा- 
प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मन विचलित है, इस हादसे से स्तब्ध हूं। परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना है रक्षा करें।
 

प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के हवाई जहाज के क्रैश होने की खबर भयावह भी है और बेहद दुखद भी। हम सब ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हैं। ईश्वर रक्षा करना..। 
 

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में हताहत हुए लोगों के परिजनों को ईश्वर यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना में जिन परिजनों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग ड्रीमलाइन 787, गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हुआ है, इस विमान में पायलट और कैबिन स्टाफ समेत कुल 242 यात्री सवार थे जिसमें बड़ी संख्या में जनहानि होने की जानकारी मिल रही है। ईश्वर से सभी के कुशल क्षेम की प्रार्थना करता हूं।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत ही दु:खद व हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की खबर से मन अति व्यथित है, यह अत्यंत ही हृदयविदारक घटना है। भगवान से घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।शोकसंतप्त परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ओम 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें