फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: देसी शराब पकड़ने के बाद मांगी 20,000 की रिश्वत, BJP युवा मोर्चा के नेताओं ने लगाया आरोप

Wed, 18 Jun 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 में आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा देसी शराब पकड़ने के बाद ₹20000 रिश्वत मांगने का संगीन आरोप नगर के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद सिद्धांत यादव एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने लगाया।
विज्ञापन
भाजयूमो नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 में आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा देसी शराब पकड़ने के बाद ₹20000 रिश्वत मांगने का संगीन आरोप नगर के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद सिद्धांत यादव एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने लगाया। वहीं दोनों युवा नेताओ ने कहा कि जब हम लोगों के द्वारा घुस लिए  जाने का विरोध किया गया तो उनके द्वारा अपमानित करने वाले शब्द का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई जिसके बाद व्यथित होकर दोनों युवा नेताओं ने अलग-अलग आवेदन रामानुजगंज थाने में दिया है।

विज्ञापन


सिद्धांत यादव एवं अश्वनी गुप्ता ने आबकारी उप निरीक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए। दोनों युवा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में भयाक्रांत कर आबकारी विभाग के द्वारा जमकर गरीब आदिवासी परिवारों से वसूली की जा रही है। जिसके कई प्रमाण हम लोगों के पास है। हद तो तब हो गई जब रामानुजगंज क्षेत्र में भी इनके द्वारा अवैध वसूली के लिए पहले तो 2 लीटर से कम देसी शराब को पकड़ा उसके बाद केस बनाकर ₹20000 मांगे गए थे। सिद्धांत यादव ने बताया कि मैं वार्ड क्रमांक 15 का पार्षद हूं जिस कारण जिनके द्वारा इन्हें आरोपी बताया जा रहा है उनके पुत्र ने मुझे फोन कर जानकारी दी 100 बिस्तर अस्पताल में ₹20000 लेकर पुत्र गया हुआ था। जो देने की तैयारी थी परंतु मैं मेरे साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अश्वनी गुप्ता भी थे हम लोगों ने गरीब परिवार से घुस लिए जाने का विरोध किया यह बात उन्हें नागवार गुजरी एवं हम लोगों से आपा खोकर  अबकारी के नीरज साहू बदतमीजी करने लगे यहां तक की काफी अपमानजनक शब्द भी उनके द्वारा बोले गए। दोनों युवाओं नेताओं ने कहा कि अवैध रूप से शराब बिक्री का हम सब हमेशा से विरोध करते आए है।परंतु जिस प्रकार से आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा अवैध वसूली लगातार क्षेत्र में की जा रही है इसका हम खुलकर विरोध करेंगे।

20000 मंगाया जाने की बात कबूली
दोनों युवा नेताओं के द्वारा वीडियो जारी करते हुए यह दावा किया गया कि जो ₹20000 आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा मांगे गए थे हम लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वह स्पष्ट रूप से स्वीकारा कि यह पैसा वकील के लिए मांगे थे सवाल खड़ा होता है कि यदि वे पकड़ रहे तो वह छुड़वाने की व्यवस्था क्यों बनवा रहे हैं स्पष्ट है कि वह पैसा घुस के लिए मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें