फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, नोटिस जारी होने के बाद भी नहीं हटाया कब्जा

Mon, 26 May 2025 06:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान मार्ग पर लगे बसदेई चौक के मुख्य मार्ग पर सड़क मद की सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे घरों और दुकानों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। 
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान मार्ग पर लगे बसदेई चौक के मुख्य मार्ग पर सड़क मद की सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे घरों और दुकानों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। प्रशासन की टीम ने तीन जेसीबी से 21 दुकानों व घरों को ध्वस्त किया है। इस दौरान प्रभावित परिवारों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लोग अपना सामान बचाने में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों का दर्द साफ देखा गया, क्योंकि कई परिवारों का वर्षों पुराना आशियाना और आजीविका का साधन इस कार्रवाई की भेट चढ़ गया।

विज्ञापन

 
नोटिस जारी होने के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण
जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बसदेई चौक पर सड़क मद की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए एक महीने पहले नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद बीते दिन एक और नोटिस देकर अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके, कई दुकानदारों और परिवारों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन, प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।

जेसीबी आते ही अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कम
आज जैसे ही जिला प्रशासन, पुलिस बल, एसडीएम सूरजपुर, तहसीलदार और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बसदेई चौक पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। करीब तीन जेसीबी मशीनों की गड़गड़ाहट के बीच प्रभावित परिवार अपने सामान को बचाने के लिए भागदौड़ करते नजर आए। करीब आधा दर्जन दुकानें भी इस कार्रवाई की जद में आईं, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। प्रभावित दुकानदारों का कहना था कि उनकी आजीविका का एकमात्र साधन यही दुकानें थीं, और अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें