फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: डॉ. सचिन कुमार गुप्ता की उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान और रक्षा शोध के लिये कर रहे काम

Fri, 13 Jun 2025 01:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर- रामानुजगंज नगर के डॉ. सचिन कुमार गुप्ता, वर्तमान में सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के अंतर्गत IIST-ISRO केंद्र में एवियॉनिक्स विभाग में रिसर्च प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन
डॉ. सचिन कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर- रामानुजगंज नगर के डॉ. सचिन कुमार गुप्ता, वर्तमान में सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के अंतर्गत IIST-ISRO केंद्र में एवियॉनिक्स विभाग में रिसर्च प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत है।  उन्होंने बताया कि हमारा प्रमुख उद्देश्य रक्षा क्षेत्र के लिए नैनो सैटेलाइट, इंटर-सैटेलाइट लिंक (ISL)ड्रोन, तथा ड्रोन से सैटेलाइट के माध्यम से ग्राउंड असिस्टेंस प्रदान करने वाली संचार प्रणाली का विकास करना है। साथ ही, हमारा प्रयास है कि हम देश की युवा पीढ़ी को इस अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्र के लिए तैयार करें।

विज्ञापन


डॉ. गुप्ता मूलतः ग्राम बासकेपी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) का निवासी है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा बसकेपी एवं रामानुजगंज से हुई है। इसके पश्चात इन्होने एनआईटी रायपुर, आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी, तथा नेशनल चिआओ तुंग यूनिवर्सिटी (NCTU), ह्सिनचू, ताइवान से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। अब तक इन्होने 250 से अधिक शोध पत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं और पुस्तकों में प्रकाशित किए हैं तथा अपने शोध कार्य को विश्व के कई प्रतिष्ठित मंचों जैसे Georgia Tech University (USA), Cambridge University (UK) आदि में प्रस्तुत कर चुके है।


डॉ. गुप्ता अपनी इस सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता— जयंती देवी एवं  कृष्ण कुमार गुप्ता—को देते है।जिनका आशीर्वाद  जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसके साथ ही ये अपने चाचा— बसंत कुमार गुप्ता, अधिवक्ता  अरुण कुमार गुप्ता और  विनोद कुमार गुप्ता—का हृदय से आभार प्रकट करते है। विशेष रूप से अरुण कुमार गुप्ता चाचा के मार्गदर्शन और सहयोग के बिना इस मुकाम तक पहुँचना इनके लिए लगभग असंभव था। साथ ही ये अपने प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा देने वाले गुरु जानो एवं इस्ट मित्रो को इस सफलता का आभार व्यक्त करते है।सचिन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी यह यात्रा जिला बलरामपुर- रामानुजगंज के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में जिला एवं देश का गौरव बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें