फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riagarh: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 09:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

खरसिया थाना क्षेत्र  में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरसिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका के परिजनों ने खरसिया थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट लिखाई है। इसके बाद खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव ने महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर से बालिका का विस्तृत कथन कराया गया, जिसमें बालिका ने बताया कि कार्तिक जायसवाल से जान पहचान है। जुलाई 2024 से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता के काम पर जाने के बाद अकेली पाकर आरोपी ने कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) एम,65(1) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  आरोपी कार्तिक जायसवाल (26) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें