फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास पड़ा भारी: 'जेवर हमें देकर आंखे बंद करो और 51 कदम चलो', भगवान के दर्शन कराने के नाम पर लूट लिए गहने

Thu, 29 Aug 2024 07:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में भगवान के दर्शन कराने के नाम पर महिला से ठगी करने वाले आऱोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोने के गहनों की ठगी की थी।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर से घर जा रही महिला के साथ एक अज्ञात बाइक सवार ने ठगी की। आरोपी ने भगवान के दर्शन कराने के नाम पर उसके गले का चैन, अंगूठी व अन्य सामान ठग लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पीड़िता चंदा जैन निवासी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जून 2024 की सुबह पूजा करके वापस पैदल घर आ रही थी। संजय मार्केट के पास दो अज्ञात व्यक्ति ने हरिद्वार से आने की बात कहते हुए भगवान का दर्शन कराने की बातों में उलझाकर उसके पहने हुए गहने सोने की चैन, अंगूठी और कान का झुमका व कनौटी लेकर फरार हो गए, जिसकी कीमत 94 हजार रुपये थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाशी शुरू की। जांच के दौरान आरोपी इस्लाम मोहम्मद को पुलिस ने उत्तर प्रेदश से गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने अपने सहयोगी एजाज, फरमान और खालिक के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक बुजुर्ग महिला को से ठगी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि भगवान दिखाने का नाटक किया और उसे आंख बंद कर 51 कदम चलने को बोला। पहने हुए आभूषण सोने की चैन, अंगूठी और कान का झुमका व कनौटी को उतरवाकर अपने हाथ पर रखवा लिया। सभी साथी अपनी बाइक से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


आरोपी ने अपने साथियो के साथ मिलकर 29 जून 2024 को जिला कोण्डागांव और वर्ष 2021 में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इन सभी ठगी के जेवरातों व नगदी रकम को अपने मुखिया जलालुद्दीन उर्फ जलालु निवासी उत्तराखंड को देने की बात बताई। साथ ही बंटवारे के 40 हजार रुपये मिलने की बात बताई। आरोपी को जिला सहारनपुर (यूपी) से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें