फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 09:08 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

धमतरी में शेयर ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी विक्रम सिंह शाह लोगों को हर महीने 4 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर नोटरीकृत इकरारनामा और बैंक चेक के जरिए भरोसा जीतता था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में हर महीने चार प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्रम सिंह शाह धमतरी के कलेक्ट्रेट रोड स्थित वेल्थ ट्रैकर नाम के कार्यालय से लोगों को शेयर बाजार और ट्रेडिंग एप में रुपये लगाने के लिए प्रेरित करता था।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े का तरीका
आरोपी निवेशकों को हर महीने चार प्रतिशत ब्याज या मुनाफा देने का वादा करता था। लोगों का विश्वास जीतने के लिए वह स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा बनवाता था। साथ ही, वह सुरक्षा के तौर पर बैंक चेक भी निवेशकों को देता था। बालोद जिले के गुरूर स्थित वार्ड क्रमांक 13 निवासी 62 वर्षीय शिवकुमार साहू ने इस मामले में गुरूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चूंकि घटना का स्थान धमतरी का सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र था, इसलिए मामले की आगे की जांच धमतरी पुलिस को सौंप दी गई। शिकायतकर्ता शिवकुमार साहू और उनके परिजनों ने आरोपी के पास 25 लाख रुपये का निवेश किया था। आरोपी ने शुरुआती कुछ महीनों तक तो मुनाफा देकर उनका भरोसा बनाए रखा, लेकिन बाद में वह मूल रकम और मुनाफा लौटाए बिना अचानक फरार हो गया।

करोड़ों रुपये की चपत
पुलिस की जांच में अब तक 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी की जानकारी सामने आई है। ठगी के शिकार प्रमुख लोगों में संगीता सिन्हा शामिल हैं, जिनसे आरोपी ने 81 लाख रुपये ठगे। इसके अलावा अंबिका प्रसाद सोनवानी से 60 लाख रुपये, भूषण सिन्हा से 28 लाख रुपये, चेतन सिन्हा से 16 लाख रुपये और प्रभुलाल सिन्हा से 12 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी ने शेयर मार्केट और ट्रेडिंग एप के नाम पर कई अन्य लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया।
विज्ञापन


इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह शाह को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल, एक टैबलेट, निवेशकों से जुड़े नोटरीकृत इकरारनामे और बैंक चेक जब्त किए हैं। आरोपी का स्थायी पता धमतरी और वर्तमान पता रायपुर के अमलीडीह स्थित क्लासिक टॉवर दर्ज है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें