फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: गांजा तस्करी प्रकरण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 02:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस की सख्त मुहिम के तहत खरोरा पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी नारायण साहू (29 वर्ष, निवासी ग्राम टीला, थाना पलारी, बलौदाबाजार) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस की सख्त मुहिम के तहत खरोरा पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी नारायण साहू (29 वर्ष, निवासी ग्राम टीला, थाना पलारी, बलौदाबाजार) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से गांजा की सप्लाई कर रहा था और पुलिस को चकमा देकर फरार था।
विज्ञापन


चार दिन पहले थाना खरोरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे गांजा नारायण साहू से खरीदते थे। नारायण पिछले छह माह से उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पैकेट (कुल 2 किलो गांजा) और बिक्री की 2,000 रुपये नकदी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 571/25, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी और थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें