फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में लगभग 63 लाख रुपये की चोरी: दीवान में छिपाकर रखे रकम पर चोरों ने किया हाथ साफ, करीबी पर आशंका

Sat, 16 Nov 2024 04:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में चोरी की एक बड़ा मामला सामने आया है। घर के दीवान में रखे रकम पर किसी अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया है। पूरा मामला रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र का है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित रेवली गांव में घटना हुई है। जहां पीड़ित बाल मुकुंद सोनकर के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। घर के दीवान में रखे गए 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना के बाद मुजगहन थाना में मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़ित सोनकर ने बताया कि यह रकम एक जमीन के सौदे से मिली थी, जिसमें दो करोड़ 41 लाख रुपए थे। उन्होंने बताया कि पूरी रकम सुरक्षित स्थान पर रखी थी, लेकिन बावजूद बड़ी चोरी हो गई। चोरी को लेकर आशंका है कि यह पैसों का चोरी किसी परिचित या करीबी व्यक्ति ने की होगी।

इस पूरे मामले में मुजगहन थाना पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें