राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टा खेलते चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभनपुर थाने क्षेत्र में जुआरी बेफौफ होकर धड़ल्ले से जुआ संचालित कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर खेत में जुआ खेलते जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। इस दौरान तीन नग दोपहिया वाहन, ताशपत्ती और छह मोबाइल साथ ही 51 हजार रुपये नगदी रकम पुलिस ने जब्त किया है।
रायपुर के अभनपुर थाने क्षेत्र में धड़ल्ले से जुआ और सट्टा संचालित की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम बनाकर साथ ही मुखबिर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। जुआ सट्टा खेलने और खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमनेर सारखी के खार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति रुपयों का दांव लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे थे। मुखबिर के सूचना पुलिस ने मौके पर उस स्थान पर जाकर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 51 हजार रुपये और ताशपत्ती जब्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 132/24 धारा 13 जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- शिवनारायण साहू 55 साल, निवासी राधा कृष्ण वार्ड अभनपुर
- मधुराज चंद्राकर 42 साल, निवासी हरदा थाना कुरुद, जिला धमतरी
- रोशन लाल यादव 42 साल, निवासी कुरुद, जिला धमतरी
- दीनदयाल साहू 24 साल, निवासी चंडी अभनपुर