फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : आप कार्यकर्ताओं ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल के आवास को घेरा, लगाए ये आरोप

Wed, 09 Aug 2023 06:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आम आदमी पार्टी ने रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के आवास का घेराव किया। साथी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को महज तीन महीने ही बचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी लगातार प्रदेश में पुरजोर मेहनत कर रही है। प्रदेश में अव्यवस्था को देखते हुए आम आदमी पार्टी प्रदेश के 90 विधानसभा के विधायकों के आवास का घेराव करेगी। इसी क्रम में बुधवार को रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के आवास का घेराव किया। साथी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है। 

विज्ञापन


रायपुर लोकसभा सदस्य विजयगुरु बक्शानी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने बोला है कि उनके द्वारा 36 वादों पर कार्य किया गया है, लेकिन वास्तव में केवल कुछ ही वादों पर सरकार द्वारा कार्य किया गया। बृजमोहन अग्रवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एक गांव की जमीन पर अपना हक जताना यह बोलकर की वह जमीन उन्हें गिफ्ट में दी गई है तो ये गलत है और आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें