फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार

Mon, 14 Sep 2026 02:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

माना इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के बाद युवक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में युवती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे लोग
पीड़िता जब अचानक आग की लपटों में घिर गई, तो उसने बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद झुलसी हुई युवती को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आग की चपेट में आने से पीड़िता के शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना मिलने के बाद माना थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़ी जानकारियां जुटाने का काम शुरू कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जब युवती ने इस अभद्र आचरण का कड़ा विरोध किया, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। पीड़िता के बयान और मौके पर सामने आए तथ्यों के आधार पर माना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल
वारदात के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग उपस्थित थे और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किस दिशा में भागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें