बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेटागुड़ा निवासी कमलोचन बघेल (26 वर्ष), जो मजदूरी का काम करता था, सोमवार की रात घर से एटीएम में पैसे निकालने गया था।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेटागुड़ा निवासी कमलोचन बघेल (26 वर्ष), जो मजदूरी का काम करता था, सोमवार की रात घर से एटीएम में पैसे निकालने गया था। पैसे निकालकर लौटते समय चौक के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल कमलोचन को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। कमलोचन अपने पीछे छह साल का एक बच्चा छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।