जगदलपुर के महारानी अस्पताल के पीछे संचालित शासकीय नर्सिंग कॉलेज की एक शादीशुदा छात्रा राजबती मरकाम (37) ने वृंदावन कॉलोनी में अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजबती ने कुछ साल पहले अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रहना शुरू किया था। उनके चार वर्षीय बच्चे की देखभाल दोनों मिलकर करते थे, क्योंकि दोनों ही नौकरी पर जाते थे। इस दौरान बच्चे की देखभाल को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। राजबती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया।
पुलिस के अनुसार, राजबती ने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनके परिजन नारायणपुर के कुम्हारपारा से जगदलपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।