फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही थी बीएससी नर्सिंग छात्रा, किराये के मकान में लगाई फांसी

Fri, 09 May 2025 07:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में एक महिला किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के महारानी अस्पताल के पीछे संचालित शासकीय नर्सिंग कॉलेज की एक शादीशुदा छात्रा राजबती मरकाम (37) ने वृंदावन कॉलोनी में अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजबती ने कुछ साल पहले अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रहना शुरू किया था। उनके चार वर्षीय बच्चे की देखभाल दोनों मिलकर करते थे, क्योंकि दोनों ही नौकरी पर जाते थे। इस दौरान बच्चे की देखभाल को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। राजबती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया।

पुलिस के अनुसार, राजबती ने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनके परिजन नारायणपुर के कुम्हारपारा से जगदलपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें