फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ग्रामीण और युवती ने फांसी लगाकर दी जान, 12वीं में नंबर कम आने से परेशान रहती थी तनिशा

Sun, 22 Jun 2025 03:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह साफ नहीं है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि 12वीं में नंबर कम आने से युवती ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घरघोड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में अलग-अलग घटना में एक ग्रामीण और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों घटनाएं घरघोड़ा थाना क्षेत्र की हैं।

विज्ञापन


पहली घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड-15 दर्री डीपा की है। यहां काजू पेड़ में रविवार को सोन साय (50) की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात में खाने खाने के बाद लगभग 10 बजे सोन साय घर से निकला था और सुबह उसकी फांसी पर लटकती लाश मिली है। आत्महत्या की वजह क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

वहीं, दूसरी घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंगारी की है। यहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद उनकी बेटी तनिशा गुप्ता उनके ही साथ सो रही थी। रात करीब दो बजे के आसपास तनिशा के पिता बाथरूम जाने के लिए उठे। इस बीच तनिशा कमरे में नहीं थी। इसके बाद खोजबीन करने के दौरान उन्होंने देखा कि पास वाले कमरे में तनिशा का शव फांसी पर लटक रहा था।  गांव के सरपंच को घटना से अवगत कराने के बाद पूरे मामले की जानकरी घरघोडा थाने में दी गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने यह भी बताया कि 12वीं की परीक्षा में नंबर कम आने के बाद वह अक्सर उदास रहती थी। घर के लोगों से भी बहुत कम बात करतीथी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें