फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में स्टील प्लांट में हादसा: गर्म राख गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Thu, 25 Sep 2025 03:04 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अग्रोहा स्टील प्लांट में कार्य करते समय एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग पंचनामा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गर्म राख गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अग्रोहा स्टील प्लांट में कार्य करते समय एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग पंचनामा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक उमेश चौहान (19 वर्ष), पिता उदय चौहान, ग्राम चवंरपुर, थाना लैलूंगा, बीते तीन महीने से प्लांट में लेबर का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार कल दोपहर करीब 12:30 बजे वह ए-शिफ्ट में प्लांट में काम कर रहा था। इसी दौरान गर्म राख खाली करते समय राख उसके ऊपर गिर गई।

मौके पर अफरा-तफरी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। थाना पुलिस ने हादसे की वजह और किसी भी लापरवाही के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें