छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के मोरन चौक में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के मोरन चौक में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अंजनी गांव निवासी संतोष पटेल और उनके ससुर गिरजा शंकर पटेल के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से वाड्रफनगर आ रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
लगातार हादसों से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इलाके में स्पीड ब्रेकर बनाने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। परिजनों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।