फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी दो युवकों की जिंदगी, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे किया चक्काजाम

Tue, 18 Aug 2026 06:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

बांकीमोंगरा के चांदनी चौक के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरदा गांव के दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा के चांदनी चौक के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरदा गांव के दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। रोंगा की ओर से आ रहा ट्रेलर क्रमांक CG-04-JB-5380 तेज रफ्तार में था। इसी दौरान उसने सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG-12-BL-9042 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रेलर के नीचे जा फंसी।

बाइक पर अरदा निवासी सूरजभान ठाकुर और सूरज पटेल सवार थे। दुर्घटना में सूरजभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज पटेल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रेलर चालक पर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और चांदनी चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और बांकीमोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाया। करीब दो घंटे बाद सहमति बनने पर चक्काजाम समाप्त कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें