फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में बारिश का कहर: नाले के तेज बहाव में बह गया रेलवे ट्रैक कर्मचारी, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF की टीम

Thu, 03 Jul 2025 06:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कटघोरा में रेलवे ट्रैक कर्मचारी उदय कुमार सिंह नाले के तेज बहाव में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। उदय कुमार सिंह की तलाश जारी है और प्रशासन को उम्मीद है कि उसे जल्द सुरक्षित बचाया जाएगा।
विज्ञापन
नाले के तेज बहाव में बह गया रेलवे ट्रैक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंघिया कोरबी गांव में झमाझम बारिश के कारण नाले में जलभराव के दौरान एक रेलवे ट्रैक कर्मचारी उदय कुमार सिंह (झारखंड, पलामू) तेज बहाव में बह गया। घटना उस समय हुई जब वह गेवरा-डोंगरगढ़ रेलवे लाइन के लिए पुलिया के नीचे काम कर रहा था।
विज्ञापन


कटघोरा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। उदय की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई है, लेकिन कई घंटों बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पहले भी कोरबा में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ महीने पहले एसईसीएल कुसमुंडा खदान में चार अधिकारी तेज बहाव में बह गए थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया, लेकिन एक का शव 16 घंटे बाद बरामद हुआ था।

वन विभाग और स्थानीय लोगो ने रेलवे कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों और बारिश के दौरान नाले के पास अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है। प्रशासन ने तेज बारिश के दौरान जोखिम भरे क्षेत्रों में काम से बचने की सलाह दी है। उदय कुमार सिंह की तलाश जारी है और प्रशासन को उम्मीद है कि उसे जल्द सुरक्षित बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें