फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: जेईई परीक्षा में खराब प्रदर्शन से परेशान नाबालिग लापता, सुसाइड की बात लिख पिता और मामा को भेजा मैसेज

Fri, 09 Jan 2026 12:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

रायगढ़ निवासी अंश श्रीवास्तव (17 वर्ष), पिता अमित श्रीवास्तव, लगभग 15 दिन पहले जेईई की परीक्षा देने के लिए जगदलपुर अपने ननिहाल आया था। उसकी परीक्षा मनमाफिक नहीं गई। इससे आहत होकर वह घर से स्कूटी लेकर निकला और सुसाइड की बात लिखकर पिता और मामा को मैसेज भेजा। अब तक अंश लापता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई की परीक्षा देने के लिए रायगढ़ से अपने ननिहाल आए एक 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने से हड़कंप मच गया है। परीक्षा में मनमाफिक प्रदर्शन न होने से आहत छात्र ने अपने पिता और मामा को आत्महत्या करने की बात कहते हुए एक व्हाट्सएप संदेश भेजा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रायगढ़ निवासी अंश श्रीवास्तव (17 वर्ष), पिता अमित श्रीवास्तव, लगभग 15 दिन पहले जेईई की परीक्षा देने के लिए जगदलपुर अपने ननिहाल आया था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे परीक्षा में मनमाफिक प्रदर्शन न होने से आहत होकर वह अपनी स्कूटी लेकर घर से निकल गया। इसके बाद से उसका फोन लगातार बंद आ रहा है। नाबालिग अंश ने अपने पिता और मामा को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर आत्महत्या करने की बात कही। 

संदेश मिलने के बाद परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद होने के कारण अंश से संपर्क नहीं हो सका। जब परिजनों ने नया पुल के पास उसकी स्कूटी देखी, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में छात्र की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है और वे अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें