फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: महादेव घाट में नहाने के दौरान पानी में डूबा नाबालिग, तलाश जारी; तीन घंटे से चल रहा रेस्क्यू

Thu, 20 Mar 2025 04:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में महादेव घाट में नहाने गए दो नाबालिगों में से एक पानी में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम नाबालिग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नाबालिग की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव घाट में गुरुवार की दोपहर को दो नाबालिग पानी में नहाने गए। इस दौरान एक बालक अचानक डूब गया। साथ गए नाबालिग ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद ही डूबने लगा। इसके बाद वह बाहर आ गया। आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम नाबालिग की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर को दो नाबालिग महादेवघाट में नहाने के लिए गए थेष नहाने के दौरान एक नाबालिग गहरे पानी में चला गया। साथ गए नाबालिग ने उसे डूबता हुआ देख बचाने के लिए गया, लेकिन वह भी उसे बचाने में कामयाब न हो सका और खुद ही डूबने लगा। किसी तरह नाबालिग अपने आप को बचाते हुए किनारे आया और आसपास के लोगों को बताया।

आसपास के लोगों घटना की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ लग गई। वहीं, नाबालिग के परिजन भी घाट पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस से लेकर नगर सेना के प्रभारी संतोष मार्बल भी अपनी एसडीआरएफ टीम को लेकर महादेवघाट आ गए। घटना के तीन घंटे के बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं मिल पाया। वहीं, गोताखोर लगातार नाबालिग की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें