भिलाई में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सिरसाकला गांव के खेत में झारखंड के रहने वाले एक युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
सिरसाकला गांव में खेत में शव मिला है। मृतक आनंद साय निवासी झारखंड के सिमडेगा के रूप में शिनाख्त हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ बैंगलुरु में फिशरीज कंपनी में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ ट्रेन में झारखंड जाने के निकला था। भिलाई के सिरसा गेट के पास एक होटल में नाश्ता करते देखा गया था। इसके बाद वहां से पैदल सिरसकला की तरफ गया। रात के समय खेत में जाने के लिए बाउंड्री वॉल से कूदते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।