फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Fire News: रायपुर के मेटल पार्क स्थित बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

Sat, 30 May 2026 04:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र उरला मेटल पार्क में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बिस्किट निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी।
विज्ञापन
रायपुर के मेटल पार्क स्थित बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र उरला मेटल पार्क में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बिस्किट निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान आग पर काबू पाने के प्रयास किए जाते रहे।

जानकारी के मुताबिक, आग उरला मेटल पार्क के रावाभाटा क्षेत्र में स्थित भारती फूड्स फैक्ट्री में लगी। यहां बड़े पैमाने पर बिस्किट निर्माण का कार्य किया जाता है। शुरुआती जानकारी में फैक्ट्री के भीतर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की वजह से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, मशीनरी और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये की क्षति होने की संभावना जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें