फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: भिलाई में कार गैरेज में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलीं; मालिक और आसपास के लोगों से की जा रही पूछताछ

Wed, 19 Mar 2025 12:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

भिलाई में एक कार गैरेज में भीषण आग लग गई। आग लगने से बनने के लिए आईं बाहर खड़ीं छह कारें जलकर खाक हो गईं। भिलाई नगर पुलिस गैरेज मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
कार गैरेज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 बी मार्केट स्थित एक कार गैरेज में खड़ी कारों में भीषण आग लग गई। आग लगने से बनने के लिए आईं बाहर खड़ीं छह कारें जलकर खाक हो गईं। आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना 18-19 मार्च देर रात की है। कंट्रोल को सूचना मिली, जिसके बाद दमकलकर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल की टीम ने दो दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार गैरेज मालिक रोजाना की तरफ रात में गैरेज बंद करके घर चला गया थे। 

गैरेज के बाहर बनने के लिए आई कारें खड़ीं थी। उन्हीं में से एक कार में अज्ञात कारणों से आग लगी और आग ने धीरे-धीरे छह कारों को अपनी चपेट में ले लिया। भिलाई नगर पुलिस गैरेज मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें