फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, ओलावृष्टि की संभावना

Wed, 19 Mar 2025 10:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी भागों में अलग-अलग दिनों पर बारिश होने की संभावना हैं। आज बुधवार से आगामी चार दिनों तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी भागों में अलग-अलग दिनों पर बारिश होने की संभावना हैं। आज बुधवार से आगामी चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। प्रदेश के उत्तरी भागों में आज हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दिनों में कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। आगामी तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तक दिन का गिर सकता है। 

चार दिनों तक बारिश के आसार 
19 मार्च को उत्तरी भागों में वहीं मध्य भागों में 20 और 21 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी इलाकों में 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। इसी तरह 19 से 22 मार्च तक एक दो जगहों पर मेघ गर्जन होने की संभावना है।
विज्ञापन


गरज चमक के साथ बारिश के आसार
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से उत्तरी आतंरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दक्षिण-पूर्व ईरान और उसके आसपास समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें